दिनांक 8 मार्च 2021 समय दोपहर 4:00 बजे अपना दल एस जिला कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति सम्मान का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कानपुर महानगर माननीय नवीन श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल एस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माननीय आशा अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव महिला मंच माननीय अंकिता सचान जी उपस्थित रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माननीय आशा अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी मात्र शक्तियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज ही के दिन सन 1909 में रूस की महिलाएं अपने हक और अधिकारियों को लेकर बड़ी संख्या में सड़क पर उतरी थी, इतनी अधिक संख्या में महिलाओं का बाहर आना ऐतिहासिक था,
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश सचिव महिला मंच माननीय अंकिता सचान जी ने बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि ऐतिहासिक इस दिन के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च 1975 को महिलाओं को समर्पित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी,
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष माननीय नवीन श्रीवास्तव जी ने उपस्थित सभी मात्र शक्तियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं एक महिला है जो निरंतर महिलाओं के मान सम्मान एवं उनके हक अधिकार के लिए दिन रात कार्य करती आ रही है। अपना दल एस कानपुर महानगर को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुप्रिया पटेल जी के देश और प्रदेश की महिलाओं के लिए जो सपने हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम सभी को एक होकर अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर अपना दल एस कानपुर नगर में बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव महिला मंच अलका गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी महिला मंच स्नेहा अग्रवाल गुंजन मिश्रा आदि अनेक मात्र शक्तियां उपस्थित रही।
Published By:-
Vardan India News(Priyanshu Kumar)



0 Comments