कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा को 1 साल पहले बंद कर दिया गया था ताकि सिर्फ मुसाफिर ही यानी जिनको ट्रेन में सफर करना है वही वही स्टेशन पर पहुंचें और स्टेशन पर ज्यादा भीड़ ना हो. लेकिन एक बार फिर इस सेवा को शुरू कर दिया गया है.
कोरोना के चलते लंबे वक्त से बंद पड़ी प्लेटफार्म टिकट की सेवा को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली के प्रमुख सटेशन पर शुरू कर दिया है. आधी रात से इस सेवा को शुरू किया गया है. रेलवे ने टिकट के दामों में भी तीन गुना इजाफा कर दिया है. बता दें कि पहले एक प्लेटफार्म टिकट के लिए आपको 10 रुपये खर्च करने पड़ते थे| वहीं अब 30 रुपये देने होंगे.
कोरोना महामारी के चलते देशभर में कई ट्रेन व्यवस्थाएं फिलहाल अभी पूरी तरीके से बहाल नहीं हुई हैं ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले तमाम मुसाफिरों को रेलवे स्टेशन पर जब उनके रिश्तेदार छोड़ने के लिए आते हैं तो उनको प्लेटफार्म टिकट लेना अनिवार्य होता है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा को 1 साल पहले बंद कर दिया गया था ताकि सिर्फ मुसाफिर ही यानी जिनको ट्रेन में सफर करना है वही सिर्फ स्टेशन पर पहुंचें और स्टेशन पर ज्यादा भीड़ ना हो. लेकिन एक बार फिर इस सेवा को शुरू कर दिया गया है.
Published By:-
Vardan India News(Priyanshu Kumar)

0 Comments