महिला दिवस की वरदान इन्डिया न्यूज की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं

 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं के लिए समर्पित है जो समाज में फैली कुरीतियों या विरोध के बावजूद अपनी अलग पहचान बना रही हैं. दुनिया भर में कई ऐसे देश है जहां महिलाओं को आज भी समान अधिकार नहीं मिला हुआ है. वहीं भारत में भी कई ऐसे कस्बे या गांव है जहां महिलाओं को द्वेष भावना, कुरितियों आदि का शिकार होना पड़ता है. लेकिन हाल के सालों में यह भी देखा गया है कि किस तरह महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के तरक्की में अपनी भागीदारी दे रही हैं. ऐसे में कम से कम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऐसा दिन है जिस दिन हम ऐसी सभी महिलाओं की सराहना कर सकते हैं उन्हें सम्मानित करके स्पेशल महसूस करवा सकते हैं. साथ ही साथ समाज को भी उनके प्रति जागरूक कर सकते हैं.


Published By:-

Vardan India News(Priyanshu Kumar)

Post a Comment

0 Comments