महिलाओं के वो जरुरी अधिकार जो महिला दिवस पर जानना आवश्यक है


आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रही है. लेकिन कई ऐसे देश या भारत में कई ऐसे गांव व कस्बे है जहां आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. जहां आज भी महिलाओं का शोषण किया जाता है. वे घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं. उनके साथ भेदभाव किया जाता है या उनके अधिकारों का हनन किया जाता है. हालांकि, हाल के सालों में महिलाओं ने यह दिखा दिया है कि वह किसी भी मामलों में पुरुषों से कम नहीं है. 

आइये आज हम आपको बतातें हैं कुछ ऐसे महिलाओं के अधिकार जो महिलाओं को जानना आवश्यक है :- 

समान वेतन का कानूनी अधिकार- पुरूषों की तरह महिलाएं को भी वर्कप्लेस पर समान वेतन का अधिकार है. भारतीय श्रमिक कानून के मुताबिक, किसी भी जगह पर अगर आप काम करती हैं तो वेतन में लिंग के आधार पर आपके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता.

घरेलू हिंसा से सुरक्षा- इस अधिकार को महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए बनाया गया है. इसके तहत अगर किसी महिला के साथ उसके घर पर, ससुराल में कोई भी हिंसा होती है तो वह इसके खिलाफ केस दर्ज कर सकती है.

मातृत्व संबंधी अधिकार- इस अधिकार के तहत जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे 26 सप्ताह की छुट्टी लेने का अधिकार है. इस दौरान महिला के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी. और वह फिर से काम शुरू कर सकती है.

रात में गिरफ्तार ना होने क अधिकार- इस कानून के तहत किसी भी महिला को कोई भी पुलिसकर्मी सूरज ढलने के बाद गिरफ्तार नहीं कर सकता है. इसके लिए पुलिसकर्मी को सूरज उगने का इंतेजार करना होगा.

काम पर हुए उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार- काम पर हुए यौन उत्पीड़न अधिनियम के अनुसार आपको यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का पूरा अधिकार है.


Published By:-

Vardan India News(Priyanshu Kumar)

Post a Comment

0 Comments