अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बकेवर में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्र की जागरूक महिलाओं ने भाग लिया इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुझे बकेवर थाना अच्छा लगता है क्योंकि यहां का माहौल बहुत अच्छा है यदि किसी को कोई परेशानी है तो वह अकेले आ कर ही अपनी समस्या बताएं किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेने से ठगी के शिकार हो जाते हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को बाद में होती है आप सभी कस्बा तथा ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं यदि कहीं कोई गड़बड़ी या अपराधी किस्म का व्यक्ति अपराध करता है उसकी सूचना थाना पुलिस को जरूर दें आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी क्योंकि यदि बीमारी का इलाज सही समय पर नहीं हुआ तो है और बढ़ जाती है जो घातक होती है इसी प्रकार अपराधी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाओं सम्मान सुरक्षित तथा निर्भीक होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत करें इसीलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फेज टू के अंतर्गत महिला थाना चौकी महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसमें महिला की महिलाओं की शिकायतें सुनेगी और उनका निराकार करेगी आज समाज में पुलिस के प्रति लोगों की अच्छी धारणा नहीं है। महिलाएं बच्चों के मन में खोफ पुलिस के प्रति पैदा करती है आप सभी छात्राएं मेहनत लगन के साथ पढ़ाई करके भविष्य को संवार तथा अच्छे पदों पर नियुक्त होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें अंत में उन्होंने उपस्थित छात्रों महिलाओं से कहा कि यदि कोई आप की घेराबंदी तथा अवरोध पैदा करता है तो उसकी सूचना तत्काल मेरे सी यू जी नंबर 94 5440 3264 पर देकर अवगत करा सकती हैं जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी थोड़े समय के लिए सरकार द्वारा थाना प्रभारी बकेवर का पद ग्रहण करने पर साधना क्लीनिक की मालिक डॉ प्रतिभा त्रिपाठी उर्फ गोल्डी ने सभी छात्रों को अपना परिचय देने के बाद कहा कि महिलाएं स्व में सशक्त एवं मजबूत है तथा खुद पावरफुल है डरने की जरूरत नहीं है अपने कर्तव्य एवं अधिकारों का सही प्रयोग करें समाज को नई दिशा देने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहे तभी समाज में आपकी उन्नति होगी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगादास गौतम ने सभी उपस्थित छात्रों महिलाओं ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे नंबरों का शिक्षा तथा अंको से कोई संबंध नहीं है न्यूटन सेब के धरती पर गिरने के संबंध गुरुत्वाकर्षण की खोज की जिसका दुनिया में नाम हो गय जबकि वह केवल कक्षा 9 पास था इसी तरह धीरूभाई अंबानी भी कम पढ़े लिखे होने पर वह एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे आज वह रिलायंस कंपनी के मालिक तथा पूंजी पतियों में नाम है जिस शिक्षा का ज्ञान से महत्व होना चाहिए शिक्षा पढ़कर पास की जाती है मस्तिष्क के विकास के लिए ज्ञान प्राप्त किया जाता है उन्होंने अंग्रेजी तथा हिंदी संस्कृत भाषा के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर छात्राओं से कहा कि वह अंग्रेजी भाषा के चक्कर में ना पढ़कर अपनी मातृभाषा हिंदी का प्रयोग करें महिलाएं अपने बच्चों के नाम रिंकू टीकू पिंटू न रखकर राम श्याम घनश्याम आज ही रखें उन्होंने कहा कि समाज में लोग मिस्टर मैडम शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जिनका अर्थ बहुत ही खराब है जो लोग परिवार से जुड़े रहते हैं उनकी अच्छी उन्नति होती है छात्रों को अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान चौपाल में उपस्थित जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के शिक्षक नेम सिंह नरेंद्र सिंह चंद्रशेखर पूर्व प्रधान विनीता मड़ैया दिलीप नगर विद्यावती पद्मादेवी विजयलक्ष्मी अर्चना तिवारी प्रिया तिवारी सुप्रिया तिवारी संध्या तिवारी सरिता तिवारी आदि काफी संख्या में महिलाओं ने चौपाल में भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सफल बनाया वहीं थाना स्टाफ मौजूद रहा



0 Comments