बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बटालियन 103 के जवानों ने 30 जुलाई की रात को भारत सीमा में घुसपैठ करते समय दो पाक घुसपैठिए मार गिराए। ये पाक घुसपैठिए भारत-पाक की जीरो लाइन पर लगे बॉर्डर पिलर नंबर 129/13 और 129/14 के बीच में से भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर के इलाका अमरकोट में हुई है।
बीएसएफ जवानों ने उक्त दोनों घुसपैठियों को रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह दोनों घुसपैठिए फेंसिंग क्रॉस कर भारत सीमा में घुसने का प्रयास करने लगे। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर दी। दोनों घुसपैठिए गोली लगने से वहीं पर ढेर हो गए। इनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
On the night of July 30, two Pakistani infiltrators were killed by the soldiers of Battalion 103 posted in BSF Ferozepur sector while infiltrating the Indian border. These Pakistani infiltrators were trying to infiltrate into India through the border pillar number 129/13 and 129/14 on the zero line of Indo-Pak. The incident took place in Amarkot area of Ferozepur sector.
The BSF jawans warned the above two intruders to stop but both the intruders crossed the fencing and started trying to enter the Indian border. After this the BSF jawans opened fire. Both the intruders were gunned down there. Nothing has been recovered from them.

0 Comments