मशहूर हास्य कलाकार जोनी लीवर ने भी लगवाया कोरोना का टीका

 

सैफ अली खान के बाद अब जॉनी लीवर ने भी लगवाया कोरोना का पहला टीका

बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन जॉनी लिवर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। जॉनी के टीकाकरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जॉनी लीवर ने बीकेसी जंबो कोविड सेंटर में वैक्सिनेशन करवाया है। तस्वीर में वैक्सिनेशन करवाते वक्त अभिनेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Image credit: Johnny Lever/Instagram

कोरोना वैक्सिनेशन करवाते हुए इस तस्वीर में जॉनी लीवर मरून रंग की टी-शर्ट में कु्र्सी पर बैठे हुए हैं और वैक्सीन लगवा रहे हैं। तस्वीर में जॉनी के साथ कुछ और सहयोगी भी है। भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। जिसके चलते 63 वर्ष के अभिनेता जॉनी लीवर ने कोरोना वैक्सीन को शनिवार को लगवाया।

जॉनी लीवर से पहले हेमा मालिनी और उससे पहले सैफ अली खान भी कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके हैं। जॉनी लीवर की बात करें तो वो सिनेमाजगत में करीब 3 दशक से सक्रिय हैं। हाल ही में जॉनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जो उनके फैंस को खूब पसंद आया। इस वीडियो में जॉनी अपने दोनों बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आए थे।

Post a Comment

1 Comments